नवनिर्वाचित बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने ली शपथ

WhatsApp Channel Join Now
नवनिर्वाचित बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने ली शपथ


फर्रुखाबाद, 30 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद फर्रूखाबाद में तहसील सदर वार एसोशिएशन के विजयी पदाधिकारियों को बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष मुख्य अतिथि अनुराग पाण्डेय ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शुक्रवार को तहसील सदर परिसर में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह का शुभारंभ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर हुआ ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष अनुराग पाण्डेय ने तहसील सदर बार एसोशिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष रामेंद्र कटियार, सचिव ओम प्रकाश दुबे, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजीव यादव, कनिष्ठ उपाध्यक्ष होशियार सिंह राजपूत, संयुक्त सचिव हेमराज सिंह राजपूत, कोषाध्यक्ष, राजेश वर्मा, आडिटर संतोष राजपूत, पुस्तकालय मंत्री उमेश सारस्वत, सदस्य रुकमंगल सिंह चौहान, अरविंद दिवाकर, मनोज यादव, सुधीर सक्सेना, राघव शुक्ला, अभिनय गुप्ता, सर्वेश पाल पदाधिकारियों एवं सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष मुख्य अतिथि अनुराग पाण्डेय ने कहा कि फर्रुखाबाद से उनका विशेष स्नेह रहा है। अधिवक्ता समाज के हितों के लिए वह हमेशा संघर्षरत हैं। अधिवक्ता भाई आपस में एकता और मजबूती के साथ कार्य करें उनका सम्मान ही हमारा सम्मान है।

इस अवसर के एल्डर्स कमेटी अध्यक्ष देव प्रकाश अवस्थी, अनीश सिंह, राहुल दीक्षित, संजीव शाक्य, प्रमाण पत्र वितरित किए। कार्यक्रम में तहसील अमृतपुर सचिव गजेंद्र सिंह एडवोकेट कायमगंज एवं जिला बार एसोशिएशन फतेहगढ़ से अरुण मिश्रा, अरुण दुबे बाबा समाज सेवी संजय गर्ग, जुगल किशोर मिश्रा गणेश दुबे, भैया मिश्रा, कोमल पाण्डेय एवं विपिन यादव, अतुल मिश्रा, अनूप कटियार, रविनेश यादव, स्वदेश दुबे धीरज अग्निहोत्री, ऋषि अवस्थी, आशीष मिश्रा, प्रबुद्ध जनों की उपस्थिति रही।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / चंद्रपाल सिंह सेंगर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

769592 Articles

Share this story