पश्चिम बंगाल की तरह ही पंजाब में भी जनता परिवर्तन कर कमल का फूल खिलाएगी - मंत्री उमेश राय

WhatsApp Channel Join Now
पश्चिम बंगाल की तरह ही पंजाब में भी जनता परिवर्तन कर कमल का फूल खिलाएगी - मंत्री उमेश राय


वाराणसी, 26 जुलाई (हि. स.)। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर स्थित प्रतीक्षा कक्ष में रविवार काे पश्चिम बंगाल सरकार में नगर विकास मंत्री उमेश राय ने कहा कि बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने आया हूं। महादेव से जगत के कल्याण की कामना करता हूं। जिस तरह पश्चिम बंगाल में जनता ने परिवर्तन कर भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाई है। इस तरह आने वाले विधानसभा चुनाव में पंजाब में भी जनता कमल का फूल खिलाएगी।

मंत्री उमेश राय ने कहा कि वाराणसी आने के बाद यहां के विकास कार्यों को देख रहा हूं। विकास कार्यों को देखकर मन प्रसन्नचित है। वाराणसी में प्रधानमंत्री मोदी के आने के बाद विकास की लहर चल रही है। रिंग रोड, एलिवेटेड रोड, रोपवे जैसे विकास कार्य हो रहे हैं। श्री काशी विश्वनाथ धाम बनकर तैयार होने के बाद से हजारों लोग आकर अपने आराध्य देव की आराधना कर रहे हैं। मैं भी बाबा विश्वनाथ के दर्शन पूजन करने आया हूं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / शरद

Share this story