बलिया में रीडिंग महोत्सव, सनबीम स्कूल में विद्यार्थियों ने एक साथ पढ़ी किताबें

WhatsApp Channel Join Now
बलिया में रीडिंग महोत्सव, सनबीम स्कूल में विद्यार्थियों ने एक साथ पढ़ी किताबें


बलिया, 17 जुलाई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद बलिया सनबीम स्कूल के परिसर में शुक्रवार को रीडिंग महोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय में उपस्थित हर विद्यार्थी के हाथ में पुस्तकें नजर आईं। सनबीम स्कूल में प्रत्येक वर्ष 13 जुलाई से 25 जुलाई तक विद्यार्थियों में पढ़ने की रुचि उत्पन्न करने और पढ़ने के महत्व से रूबरू कराने के उद्देश्य से रीडिंग महोत्सव का आयोजन किया जाता है।

इस कार्यक्रम के एक घंटे की अवधि निर्धारित थी, जिसमें सभी ने अपनी रुचि के अनुसार कहानी, कविता आदि का पाठ किया। सत्र के अंत में आयोजित प्रश्नोत्तर काल के दौरान बच्चों ने पढ़ी गई कहानियों और उनके पात्रों के संबंध में अत्यंत सटीक उत्तर दिए। विद्यालय निदेशक डॉ. कुंवर अरुण सिंह विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि पुस्तकें पढ़ने से आँखों को जो सुकून और मानसिक शांति मिलती है, वह किसी भी डिजिटल स्क्रीन से संभव नहीं है। इस अवसर पर विद्यालय के सचिव श्रीवत्स सिंह, उपप्रधानाचार्य पंकज सिंह, ग्लोबल कोऑर्डिनेटर सहर बानो, हेडमिस्ट्रेस नीतू पांडेय, समन्वयक जयप्रकाश यादव, प्रशांत उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नीतू तिवारी

Share this story