बजरंग दल के अभ्यास वर्ग में युवाओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण, सेवा-सुरक्षा का संकल्प

WhatsApp Channel Join Now
बजरंग दल के अभ्यास वर्ग में युवाओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण, सेवा-सुरक्षा का संकल्प


मीरजापुर, 03 मई (हि.स.)। अदलहाट क्षेत्र के गरौंडी स्थित नवज्योति इंटर कॉलेज में रविवार को विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल के तत्वावधान में एक दिवसीय अभ्यास वर्ग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शामिल युवाओं को शारीरिक व मानसिक रूप से मजबूत बनने के लिए विभिन्न प्रशिक्षण दिए गए।

बौद्धिक सत्र में मुख्य वक्ता क्षेत्र सेवा प्रमुख राकेश श्रीवास्तव ने कहा कि बजरंग दल का उद्देश्य राष्ट्र की रक्षा के साथ समाज सेवा को बढ़ावा देना है। उन्होंने संगठन की कार्यशैली पर प्रकाश डालते हुए युवाओं से अनुशासन में रहकर सेवा कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

अभ्यास वर्ग के दौरान प्रतिभागियों को आत्मरक्षा के तरीके सिखाए गए और उन्हें फिट व सजग रहने के लिए प्रेरित किया गया।

इस मौके पर विभाग संयोजक प्रवीण, विभाग मंत्री रामचंद्र शुक्ला, विभाग संगठन मंत्री अमित तथा चुनार जिलाध्यक्ष दिनेश प्रकाश मौजूद रहे। कार्यक्रम में जिला मंत्री कृष्ण गोपाल, जिला संयोजक अर्जुन, जिला उपाध्यक्ष जगदीश समेत अभिषेक, जयप्रकाश, अभिनय, पंकज मिश्र, शुभम और रितेश सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। अंत में वक्ताओं ने युवाओं से राष्ट्रहित में सदैव तत्पर रहने का आह्वान किया।

हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा

Share this story