बिजली करंट से दो गोवंश की मौत पर बजरंगदल का प्रदर्शन

WhatsApp Channel Join Now
बिजली करंट से दो गोवंश की मौत पर बजरंगदल का प्रदर्शन


फर्रुखाबाद ,23अगस्त (हि. स.)। शहर कोतवाली क्षेत्र में रविवार को बिजली के करंट से दो गोवंश की मौत हो गई । सूचना मिलते ही माैके पर पहुंचे बजरंगदल कार्यकर्ताओं ने सड़क पर जाम लगा दिया और बिजली विभाग के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की।

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चिलपुरा में बिजली के पोल में करंट उतरने से दो गौवंश की मौत पर बजरंग दल के कार्यकता मौके पर पहुंच गए। प्रांशु, शिवम के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। कार्यकर्ताओं ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया। घंटों चले जाम से सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी लंबी कतारें लग गई। घटना की सूचना पर पहुचे कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र गहलोत ने प्रदर्शनकारियों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया। इस मौके पर प्रांशु, शिवम, घनश्याम, रूपम, संजय सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

--------------

हिन्दुस्थान समाचार / Chandrapal Singh Sengar

Share this story