बागपय में घर-घर चलेगा मतदाता पंजीकरण अभियान, बैठक में बनी कार्ययोजना

WhatsApp Channel Join Now
बागपय में घर-घर चलेगा मतदाता पंजीकरण अभियान, बैठक में बनी कार्ययोजना


बागपत, 12 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद बागपत में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के बाद मतदाता सूची से छूटे पात्र नागरिकों के नाम शामिल कराने के लिए जिले में विशेष अभियान चलाने में इसके तहत बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) पुरानी और नई मतदाता सूची का मिलान कर छूटे मतदाताओं की पहचान करेंगे। इसके बाद घर-घर जाकर सत्यापन किया जाएगा और पात्र नागरिकों को फॉर्म-6 भरकर नाम जुड़वाने में मदद दी जाएगी। अभियान की कार्ययोजना तय करने के लिए सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई।

जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दिव्यांशु पटेल के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजीव कुमार राय ने अधिकारियों और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ अभियान की तैयारियों की समीक्षा की। बीएलओ एक जनवरी 2025 की अर्हता तिथि के आधार पर प्रकाशित पुरानी मतदाता सूची का 10 अप्रैल 2026 को प्रकाशित अंतिम सूची से मिलान करेंगे। प्रत्येक सप्ताह कम से कम 20 से 25 मतदाताओं से संपर्क कर सत्यापन करने का लक्ष्य रखा गया है। तैयार सूची राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंटों के साथ भी साझा की जाएगी।

अभियान के तहत 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं, आश्रयहीन नागरिकों और श्रमिक बस्तियों में रहने वाले पात्र लोगों के पंजीकरण के लिए विशेष कैंप लगाए जाएंगे। शिक्षण संस्थानों और जागरूकता कार्यक्रमों के जरिए भी युवाओं को प्रेरित किया जाएगा। अंतिम मतदाता सूची के अनुसार बागपत में कुल 8,38,375 मतदाता दर्ज हैं। बैठक में एसडीएम बागपत दिग्विजय सिंह सहित संबंधित अधिकारी और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन त्यागी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

759757 Articles

Share this story