बागपत में छुट्टी पर आए फौजी की अस्पताल में उपचार के दाैरान मौत, हादसे में हुए थे घायल

WhatsApp Channel Join Now
बागपत में छुट्टी पर आए फौजी की अस्पताल में उपचार के दाैरान मौत, हादसे में हुए थे घायल


बागपत, 28 नवंबर (हि.स.) उत्तर प्रदेश के जनपद बागपत के फखरपुर के राजेंद्र का इकलौता बेटा शिवम अब इस दुनिया में नहीं है। गुरुवार की देर शाम ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर एक अज्ञात वाहन ने उनको टक्कर मार दी थी। इलाज के दौरान शुक्रवार देर शाम उनकी मौत हो गई।

शिवम खेल कोटे से फौजी बन कर लेह-लद्दाख में देश की सेवा कर रहा था। छुट्टी लेकर घर आया था और शिवम अपने दोस्त कुणाल के साथ बाइक पर एक शादी समारोह से घर लौट रहा था। जैसे ही वह खेकड़ा के पास बड़ा गांव के करीब, खैला मोड़ पर पीछे से आए एक अज्ञात वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। दोनों उछलकर सड़क पर गिर पड़े। मदद के लिए पहुंची पुलिस उन्हें अस्पताल ले गई, लेकिन शिवम की हालत बिगड़ती गई। सीएचसी से जिला अस्पताल, जिला अस्पताल से मैक्स और फिर अस्पताल ले गये लेकिन डॉक्टर बचा नहीं सके। घर में अब सन्नाटा है। दो अविवाहित बहनें अपने इकलौते भाई को पुकार-पुकार कर रो रही हैं। मां-बाप की आंखों से आंसू थम नहीं रहे। जिस बेटे पर पूरे परिवार का भविष्य टिका था, वही अब तस्वीरों में रह गया।

खेकड़ा थाना प्रभारी आशीष पुंडीर का कहना है कि अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। परिजनों ने अभी कोई शिकायत नहीं दी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन त्यागी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

784546 Articles

Share this story