बागपत : महिला सुरक्षा के लिए छात्राओं के साथ सड़कों पर उतरी पुलिस, किया जागरुक

WhatsApp Channel Join Now
बागपत : महिला सुरक्षा के लिए छात्राओं के साथ सड़कों पर उतरी पुलिस, किया जागरुक


बागपत, 12 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद बागपत में महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर बागपत पुलिस ने मिशन शक्ति फेज-6 अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम चलाया। सोमवार को रमाला थाना परिसर से पुलिसकर्मियों ने रोड शो और पैदल मार्च निकालकर महिलाओं, छात्राओं और क्षेत्रवासियों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया।

एसपी बागपत पूणेंदु सिंह ने बताया कि थाना प्रभारी, अपराध निरीक्षक और मिशन शक्ति प्रभारी के संयुक्त नेतृत्व में आयोजित अभियान में पुलिस टीम ने स्कूल-कॉलेज की छात्राओं के साथ महिला सुरक्षा का संदेश दिया। इस दौरान महिलाओं और बालिकाओं को शासन की ओर से संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही महिला सुरक्षा से संबंधित हेल्पलाइन नंबरों के बारे में भी बताया गया।

पुलिसकर्मियों ने महिलाओं और छात्राओं से किसी भी तरह की परेशानी होने पर चुप रहने के बजाय बिना किसी भय के पुलिस से संपर्क करने की अपील की। उन्हें अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया। पुलिस ने अभियान के माध्यम से महिलाओं और बालिकाओं को निर्भीक होकर जीवन जीने, अपने सम्मान और सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने तथा जरूरत पड़ने पर पुलिस की मदद लेने का संदेश दिया। एसपी बागपत पूणेंदु सिंह का कहना है की मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं में सुरक्षा का भरोसा मजबूत करना और उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन त्यागी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

759352 Articles

Share this story