बागपत में किसान यूनियन ने कलेक्ट्रेट में दिया धरना, ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा मांगा

WhatsApp Channel Join Now
बागपत में किसान यूनियन ने कलेक्ट्रेट में दिया धरना, ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा मांगा


बागपत, 10 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद बागपत में शनिवार काे भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के पदाधिकारियाें ने राजनीतिक मुद्दों को लेकर बागपत कलेक्ट्रेट पर धरना दिया। इस माैके पर नेताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की।

धरने में भाकियू के दिल्ली-एनसीआर महासचिव प्रदीप धामा अपने साथियों के साथ शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली में ट्रेनों को रद्द किए जाने के फैसले का विरोध किया। इस मुद्दे को विपक्षी दलों के प्रदर्शन से जोड़कर देखा जा रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन त्यागी

Share this story