बागपत के अपर पुलिस अधीक्षक प्रवीण कुमार चौहान को मिला उत्कृष्ट सेवा पदक
बागपत, 15 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद बागपत के अपर पुलिस अधीक्षक प्रवीण कुमार चौहान को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया है।
मेरठ जोन के अपर पुलिस महानिदेशक भानु भास्कर ने जनपद बागपत के अपर पुलिस अधीक्षक को यह पदक प्रदान किया। यह सम्मान उन्हें पुलिस सेवा में उनके सराहनीय और उत्कृष्ट कार्यों के लिए दिया गया है। गृह मंत्रालय का यह पदक पुलिस विभाग में बेहतरीन कार्यकुशलता, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के प्रतीक के रूप में दिया जाता है। अपर पुलिस अधीक्षक प्रवीण कुमार चौहान को यह सम्मान मिलने पर जिले के पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों में खुशी का माहौल है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन त्यागी

