उत्तर प्रदेश में विकसित की जाएंगी 'आयुष वाटिका' : आयुष मंत्री

WhatsApp Channel Join Now
उत्तर प्रदेश में विकसित की जाएंगी 'आयुष वाटिका' : आयुष मंत्री


वाराणसी, 12 जुलाई (हि. स.)। उत्तर प्रदेश के आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. दयाशंकर मिश्र 'दयालु' ने रविवार को वाराणसी में एक बगीचे में नारियल का पौधा रोपित कर अपील किया कि वे भी अपनी मां के नाम पर एक पौधा अवश्य लगाएं। आयुष मंत्री ने बताया कि आयुर्वेद के सिद्धांत 'प्रकृत्या सह जीवितम्' अर्थात प्रकृति के साथ जीना है, को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश में 'आयुष वाटिका' विकसित की जाएंगी। आयुष वाटिका में तुलसी, अश्वगंधा, गिलोय, नीम, अर्जुन और बेल जैसे औषधीय पौधे लगाए जाएंगे।

डॉ. दयाशंकर मिश्र ने कहा कि ये औषधीय पौधे न केवल पर्यावरण शुद्ध करेंगे, बल्कि लोगों को निःशुल्क आयुर्वेदिक उपचार भी उपलब्ध कराएंगे। उन्होंने आह्वान किया कि वे जन्मदिन, विवाह वर्षगांठ या पर्वों पर पौधारोपण को अपनी आदत बनाएं। स्वस्थ भारत के लिए स्वस्थ पर्यावरण अनिवार्य है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / शरद

Share this story