श्री राम मंदिर से जुड़े मामलों की निष्पक्ष जांच हो : राजेश रंजन 'पप्पू यादव'

WhatsApp Channel Join Now
श्री राम मंदिर से जुड़े मामलों की निष्पक्ष जांच हो : राजेश रंजन 'पप्पू यादव'


कानपुर, 10 जुलाई (हि.स.)। अयोध्या के श्री राम मंदिर में श्रद्धलुओं ने आस्था के साथ दान दिया और आगे भी देते रहेंगे, लेकिन इस बीच हालिया खबरो में जो बातें सामने आ रही हैं। उनकी वित्तीय अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए, ताकि सच्चाई देश के सामने आ सके।

यह बातें शुक्रवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के निर्देश पर कानपुर पहुंचे सांसद राजेश रंजन 'पप्पू यादव' ने कहीं। उनके साथ कानपुर महानगर कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष पवन गुप्ता, प्रदेश प्रवक्ता प्रियंका गुप्ता तथा वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने भी पत्रकारों से बातचीत की। प्रेस वार्ता में कांग्रेस नेताओं ने कहा कि राम मंदिर निर्माण के लिए देशभर के श्रद्धालुओं ने दान और चढ़ावा दिया है। इसलिए उससे जुड़े सभी वित्तीय लेनदेन, भूमि खरीद, चढ़ावे और अन्य खर्चों की पारदर्शी जांच कराई जानी चाहिए। पार्टी ने कहा कि यदि किसी प्रकार की अनियमितता नहीं हुई है तो स्वतंत्र जांच से सभी तथ्य स्पष्ट हो जाएंगे।

प्रेस वार्ता में सांसद राजेश रंजन 'पप्पू यादव', जिलाध्यक्ष पवन गुप्ता, प्रदेश प्रवक्ता प्रियंका गुप्ता, सुहेल अंसारी, आलोक मिश्रा, हरप्रकाश अग्निहोत्री, नौशाद आलम मंसूरी, टिल्लू ठाकुर, विकास अवस्थी, श्यामू गुप्ता, दिलशाद अहमद, विनोद अवस्थी, अब्दुल माबूद सहित अन्य कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

---------------------

हिन्दुस्थान समाचार / रोहित कश्यप

Share this story