औरैया : योग व प्राकृतिक चिकित्सा से अभ्यर्थियों को स्वस्थ रहने के बताए उपाय

WhatsApp Channel Join Now
औरैया : योग व प्राकृतिक चिकित्सा से अभ्यर्थियों को स्वस्थ रहने के बताए उपाय


औरैया, 06 अगस्त (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में राष्ट्रीय आयुष मिशन, उत्तर प्रदेश सरकार के अंतर्गत संचालित योग वैलनेस सेंटर, राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय की ओर से गुरुवार को प्राथमिक विद्यालय दिल्ली दरवाजा, नगर क्षेत्र औरैया में एक दिवसीय योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा जनजागरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में वरिष्ठ योग प्रशिक्षक योगेंद्र कुमार मिश्र ने छात्र-छात्राओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, नियमित योग करने तथा बरसात के मौसम में होने वाले संक्रामक व मौसमी रोगों से बचाव के उपायों की जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को बताया कि संतुलित आहार, स्वच्छता, पर्याप्त नींद और नियमित योगाभ्यास से बिना दवा के भी स्वस्थ जीवन जिया जा सकता है।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश गुप्ता सहित समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और प्राकृतिक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील कुमार

Share this story