पुलिस अधीक्षक ने किया फेरबदल, 5 निरीक्षक व 2 उपनिरीक्षकों के तबादले

WhatsApp Channel Join Now
पुलिस अधीक्षक ने किया फेरबदल, 5 निरीक्षक व 2 उपनिरीक्षकों के तबादले


औरैया, 11 जून (हि. स.)। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने जनपद की कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में व्यापक फेरबदल करते हुए 5 निरीक्षकों एवं 2 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है।

जारी आदेश के अनुसार प्रभारी निरीक्षक विनेश कुमार को थाना ऐरवाकटरा से स्थानांतरित कर प्रभारी निरीक्षक थाना बिधूना बनाया गया है। वहीं निरीक्षक ललितेश नारायण त्रिपाठी, जो वर्तमान में थाना अजीतमल के प्रभारी निरीक्षक थे, उन्हें थाना बेला की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

निरीक्षक रमेश सिंह, प्रभारी निरीक्षक थाना सहार को स्थानांतरित कर प्रभारी निरीक्षक थाना अजीतमल नियुक्त किया गया है। प्रभारी निरीक्षक थाना बिधूना मुकेश बाबू चौहान का तबादला पुलिस लाइन औरैया कर दिया गया है।

इसके अतिरिक्त उपनिरीक्षक जितेन्द्र कुमार तिवारी, जो चौकी प्रभारी निझाई थाना औरैया के पद पर तैनात थे, उन्हें थानाध्यक्ष थाना सहार की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पुलिस महकमे में हुए इस फेरबदल को जनपद की कानून-व्यवस्था को और बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती द्वारा किए गए इन तबादलों से विभिन्न थानों की कार्यप्रणाली में नई ऊर्जा आने की उम्मीद जताई जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील कुमार

Share this story