औरैया : गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस जांच में जुटी

WhatsApp Channel Join Now
औरैया : गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस जांच में जुटी


औरैया, 13 अगस्त (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद थाना सहार क्षेत्र में गुरुवार सुबह नौ माह की गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला की मौत की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

पुलिस के अनुसार, मृतका राधा (22) पत्नी अंकित यादव निवासी भुलाहार की शादी 18 जनवरी 2025 को अंकित यादव पुत्र अरविंद यादव के साथ हुई थी। राधा मूल रूप से ग्राम गजनेर, थाना गजनेर, जनपद कानपुर देहात की रहने वाली थी। परिजनों के मुताबिक, राधा नौ माह की गर्भवती थी।

गुरुवार सुबह करीब सात बजे राधा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने की सूचना डायल-112 के माध्यम से पुलिस को मिली। सूचना पर थाना सहार पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों, संबंधित मजिस्ट्रेट और फोरेंसिक टीम को दी।

फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक साक्ष्य जुटाए।

थाना प्रभारी रमेश सिंह ने बताया कि शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए चिचोली मोर्चरी भेज दिया है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। रिपोर्ट और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल गांव में शांति व्यवस्था बनी हुई है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील कुमार

Share this story