औरैया : मानसिक बीमारी से परेशान व्यक्ति ने फांसी लगाकर दी जान
औरैया, 18 अक्टूबर (हि. स.)। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के नवीन नगर में मानसिक बीमारी से परेशान 55 वर्षीय सुरेश चंद्र सोनी (55) पुत्र रमेश चंद्र ने फांसी लगाकर जान दे दी। वे काफी दिनों से मानसिक बीमारी से परेशान थे और उनका इलाज चल रहा था। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार करते हुए पुलिस को लिखित प्रार्थना पत्र दिया है।
परिजनाें ने बताया कि शनिवार रात वह अपनी पत्नी गीता सोनी के साथ घर पर थे। दोनों रातभर जागते रहे और आपस में बातचीत करते रहे। रविवार सुबह करीब पांच बजे सुरेश चंद्र ने पत्नी से कमरे के अंदर सोने की कोशिश करने की बात कही। इसके बाद वह कमरे के अंदर चले गए और पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी।घटना के समय उनके बेटे शिवम सोनी और बेटी अंशिका सोनी नौकरी के सिलसिले में नोएडा में थे ।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार राजपूत ने बताया कि सुरेश चंद्र मानसिक रूप से बीमार रहते थे और उनका इलाज चल रहा था। परिजनों के अनुसार, उन्होंने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते हैं। मृतक के भाई अशोक कुमार ने पोस्टमार्टम न कराए जाने के संबंध में पुलिस को लिखित प्रार्थना पत्र दिया है।
--------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुनील कुमार

