औरैया : पीडीए संवाद में सपा जिलाध्यक्ष ने संगठन मजबूती पर दिया जोर

WhatsApp Channel Join Now
औरैया : पीडीए संवाद में सपा जिलाध्यक्ष ने संगठन मजबूती पर दिया जोर


औरैया, 21 सितंबर (हि. स.)। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद के बाबरपुर कस्बे के शिवाजी नगर में साेमवार काे समाजवादी पार्टी की ओर से पीडीए संवाद का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य अतिथि सीताराम बाल्मीकि ने की। संवाद कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वाल्मीकि समाज के लोगों के साथ पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे। इस दौरान नेताओं ने महंगाई समेत आम जनता से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अपनी बात रखते हुए आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता गांव-गांव और घर-घर पहुंचकर जनता से संवाद करें। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता से ही संभव है। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए सभी कार्यकर्ताओं को पूरी मेहनत और एकजुटता के साथ पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुंचाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर जनसंपर्क अभियान को आगे बढ़ाया जाएगा।

कार्यक्रम में सपा सांसद जितेंद्र दोहरे, पूर्व विधायक मदन सिंह गौतम, अर्पित पोरवाल, टिल्लू राजपूत, बड़े गौर, नूरुद्दीन मंसूरी, राम दर्शन कठेरिया, भूरे खां, एकलाक, गोपाल बाल्मीकि, मोनू बाल्मीकि, पुनीत बाल्मीक, आशीष बाल्मीकि, आर्यन बाल्मीकि, गोलू बाल्मीकि, भोले बाल्मीकि, अभिषेक बाल्मीकि, गोविन्द बाल्मीकि, सोहित बाल्मीकि, शिवशंकर बाल्मीकि, सोनू बाल्मीकि सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील कुमार

Share this story