औरैया में सेवा संकल्प अभियान के तहत हुआ कार्यक्रम, अधिकारियों व ग्रामीणों ने की चर्चा

WhatsApp Channel Join Now
औरैया में सेवा संकल्प अभियान के तहत हुआ कार्यक्रम, अधिकारियों व ग्रामीणों ने की चर्चा


औरैया, 30 दिसंबर (हि. स.)। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में भाग्यनगर ब्लॉक क्षेत्र के जमौली स्थित वरमदेव मंदिर परिसर में आयोजित किया गया। इसमें ग्रामीणों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी दी गई। साथ ही ग्रामीणों से विकसित भारत-2047 के सामूहिक संकल्प से जुड़ने का आह्वान किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी सहित ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों और ग्रामीणों ने सहभागिता की। अधिकारियों ने ग्रामीणों को शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक किया। पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाने और गांव में विकास कार्यों को गति देने को लेकर भी चर्चा की गई।

बीडीओ अतुल यादव ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना है, ताकि पात्र व्यक्ति योजनाओं का लाभ उठा सकें। ग्रामीणों से योजनाओं का लाभ लेने के साथ ही अपने गांव के विकास में सहभागिता करने की अपील की गई।

इस दौरान बीडीओ अतुल यादव, एडीओ पंचायत संतोष तिवारी, सेक्रेटरी सुभाष चंद्र पाल, ग्राम प्रधान मनोरमा देवी, प्रधान प्रतिनिधि अमित कुमार सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील कुमार

Share this story