शिक्षक एमएलसी चुनाव में सपा ने भाजपा पर लगाया सत्ता के दुरुपयोग का आरोप

WhatsApp Channel Join Now
शिक्षक एमएलसी चुनाव में सपा ने भाजपा पर लगाया सत्ता के दुरुपयोग का आरोप


औरैया, 14 अक्टूबर (हि. स.)। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में आगरा खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी डॉ. आकाश अग्रवाल के समर्थन में बुधवार को औरैया के एक होटल में प्रेसवार्ता आयोजित की गई। इसमें प्रत्याशी के प्रतिनिधि पीसी अग्रवाल, सपा के राष्ट्रीय सचिव डॉ. प्रकाश चंद्र गुप्ता और जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने सत्ताधारी दल पर मतदाताओं के बीच भ्रम की स्थिति पैदा करने का आरोप लगाया।

प्रेसवार्ता में प्रत्याशी के प्रतिनिधि पीसी अग्रवाल ने कहा कि सत्ताधारी पार्टी ने अपनी हार सुनिश्चित मानकर मतदाताओं को भ्रमित करने के उद्देश्य से डॉ. आकाश अग्रवाल नाम के एक अन्य प्रत्याशी का नामांकन कराया है। उन्होंने कहा कि चुनाव में एक ही नाम के प्रत्याशी होने से शिक्षक मतदाताओं के बीच भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। इसी भ्रम को दूर करने और शिक्षकों को सही जानकारी देने के लिए प्रेसवार्ता बुलाई गई है।

शिक्षकों के हित में सपा को बताया मजबूत विकल्प

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव डॉ. प्रकाश चंद्र गुप्ता ने कहा कि भाजपा के पास शिक्षकों के हित में बताने के लिए कुछ नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार में शिक्षक परेशान हैं और वित्तविहीन शिक्षकों की समस्याओं का समुचित समाधान नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी शिक्षकों के मानदेय और उनके अधिकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील कुमार

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

760621 Articles

Share this story