औरैया में सपा राष्ट्रीय महासचिव ने गांवों में कार्यकर्ताओं से किया संवाद, सुनी समस्याएं

WhatsApp Channel Join Now
औरैया में सपा राष्ट्रीय महासचिव ने गांवों में कार्यकर्ताओं से किया संवाद, सुनी समस्याएं


औरैया, 20 सितंबर (हि. स.)। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व सांसद विशम्भर प्रसाद निषाद ने रविवार को सदर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने असेवा, सेंगनपुर, जैनपुर, भीखेपुर समेत कई गांवों में पहुंचकर पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों से मुलाकात की। उन्होंने संगठन की गतिविधियों की जानकारी लेते हुए कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय बनाकर पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से क्षेत्र की स्थानीय समस्याओं और संगठन से जुड़े विषयों पर बातचीत की। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में पार्टी की गतिविधियों को और प्रभावी बनाने को लेकर कार्यकर्ताओं से सुझाव लिए। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने भी कार्यकर्ताओं से संवाद किया। उन्होंने कहा कि पार्टी का संगठन गांव से लेकर बूथ स्तर तक सक्रिय है। कार्यकर्ताओं की मेहनत और सक्रियता से संगठन को और मजबूत किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील कुमार

Share this story