औरैया : पेड़ से फंदे के सहारे लटका मिला युवक का शव

WhatsApp Channel Join Now
औरैया : पेड़ से फंदे के सहारे लटका मिला युवक का शव


औरैया : पेड़ से फंदे के सहारे लटका मिला युवक का शव


औरैया, 16 सितंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में अजीतमल कोतवाली क्षेत्र में बुधवार सुबह जगन्नाथपुर गांव के बाहर आम के पेड़ से दुपट्टे के सहारे

एक युवक का शव लटका मिला। ग्रामीणों से मिली जानकारी पर घटनास्थल पहुंचे परिजनों ने बेटे का शव फांसी पर लटका देख चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही थाना पुलिस माैके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान जगन्नाथपुर गांव निवासी अतुल दोहरे (28) पुत्र राज नारायण के रूप में हुई है। मृतक अतुल हैंडपंप बोरिंग का काम करता था। परिवार में पत्नी राधा, तीन वर्षीय बेटा देव और एक वर्षीय बेटी कंचन हैं। बुधवार सुबह ग्रामीणों ने गांव के बाहर आम के पेड़ से

अतुल का शव लटका देखा। इसकी जानकारी पर पुलिस और परिजन माैके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की गई।

कोतवाली प्रभारी ने बताया कि परिजनों से भी पूछताछ में पता चला है कि मृतक युवक शराब पीने का आदी था और पहले भी खुदकुशी का प्रयास कर चुका था। एक बार शराब के नशे में कुएं में कूद गया था, लेकिन ग्रामीणों ने उसे बचा लिया था।

युवक की मौत से पत्नी राधा और दोनों मासूम बच्चों का रो-रोकर बेहाल हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील कुमार

Share this story