अछल्दा थाने के चार आरक्षी बने उपनिरीक्षक

WhatsApp Channel Join Now
अछल्दा थाने के चार आरक्षी बने उपनिरीक्षक


अछल्दा थाने के चार आरक्षी बने उपनिरीक्षक


अछल्दा थाने के चार आरक्षी बने उपनिरीक्षक


औरैया, 15 जुलाई (हि. स.) उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद अछल्दा थाने में तैनात चार आरक्षियों का उत्तर प्रदेश पुलिस में उपनिरीक्षक (एसआई) पद पर चयन होने से थाने में खुशी का माहौल है। चयनित आरक्षियों को थाना प्रभारी सुरेशचंद्र सिंह सहित समस्त पुलिस स्टाफ ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

उपनिरीक्षक पद के लिए चयनित आरक्षियों में संतोष कुमार (जनपद हाथरस), ऋषि यादव (जनपद फिरोजाबाद), बॉबी सिंह (जनपद फिरोजाबाद) तथा महिला आरक्षी कुमारी रीता (जनपद अलीगढ़) शामिल हैं।

चयनित आरक्षियों ने बताया कि उन्होंने 60 हजार सिपाही भर्ती परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद पुलिस विभाग में सेवा शुरू की थी। ड्यूटी के साथ-साथ उन्होंने उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा की तैयारी भी जारी रखी। मंगलवार शाम परिणाम घोषित होने पर चारों का उपनिरीक्षक पद के लिए चयन हो गया।

थाना प्रभारी सुरेशचंद्र सिंह ने चारों आरक्षियों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि नियमित ड्यूटी का निर्वहन करते हुए कठिन परिश्रम और लगन से प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्त करना अन्य पुलिसकर्मियों के लिए भी प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि मेहनत और दृढ़ संकल्प से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। चारों आरक्षियों की इस उपलब्धि पर थाना स्टाफ ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील कुमार

Share this story