प्रभारी मंत्री राकेश राठौर गुरु के प्रथम आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
प्रभारी मंत्री राकेश राठौर गुरु के प्रथम आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
औरैया, 04 जून (हि. स.)। उत्तर प्रदेश के नगर विकास राज्य मंत्री एवं औरैया जनपद के प्रभारी मंत्री राकेश राठौर गुरु के जिले में प्रथम आगमन पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।
जिले की सीमा पर सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता प्रभारी मंत्री की अगवानी के लिए घंटों पहले से मौजूद रहे। स्वागत कार्यक्रम का आयोजन भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमरचंद राठौर के नेतृत्व में किया गया कार्यकर्ताओं ने प्रभारी मंत्री को फूल-मालाएं पहनाकर उनका अभिनंदन किया। पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया गया तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। स्वागत समारोह के दौरान भारत माता की जय और भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद के नारों से पूरा वातावरण गुंजायमान हो उठा।,भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंत्री का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए उनके नेतृत्व में प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया। इस अवसर पर भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / सुनील कुमार

