औरैया के प्रभारी मंत्री ने 12 वर्ष के मोदी सरकार के गिनाए विकास कार्य, कहा- बिना भेदभाव के हाे रहे काम
औरैया, 14 जून (हि. स.)। उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के प्रभारी मंत्री राकेश कुमार राठौर ने रविवार काे मोदी सरकार के 12 वर्षों के कार्यकाल की सराहना करते हुए लोगों का कल्याण और विकास करने वाली योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। उन्हाेंने समाजवादी पार्टी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि सपा के पास कुछ भी नहीं बचा है, उनका काम सिर्फ टिप्पणी करना है। इस दौरान प्रभारी मंत्री ने
जिले में ककोर स्थित कलेक्ट्रेट के मानस सभागार में याेगी सरकार के राज्यमंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री राकेश कुमार राठौर ने कहा कि पिछले 12 वर्ष में मोदी सरकार ने जो बिना भेदभाव पूर्ण तरीके से आमजनमानस को सरकारी योजनाओं का लाभ दिया है, ऐसा पूर्व की सरकारों में देखने को नहीं मिला। आज प्रदेश में कानून व्यवस्था चुस्त दुरुस्त है जबकि पिछली सरकारों में शाम होते ही महिलाओं, बेटियों का घर से निकलना मुश्किल था। आज समाजविरोधी गतिविधियां करने वाले गुंडा, माफिया या तो जेल में या परलोक में या फिर प्रदेश छोड़ गए हैं। उन्होंने कहाकि सरकार की ओर से बिना किसी की जाति -धर्म पूछे लोगों को राशन मुहैया कराया जा रहा है। इसके साथ ही अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। कहा कि मोदी सरकार का मूल मंत्र सबका साथ सबका विकास है। इसी पर हम सभी काम कर रहे हैं।
प्रभारी मंत्री ने कहा कि 12 साल में मोदी सरकार के नेतृत्व में व प्रदेश में योगी सरकार के कारण आज गांव-गांव बिजली और पानी लोगों को बिना किसी परेशानी के मिल रहा है। कहा कि स्वच्छता को लेकर भी मोदी सरकार बहुत ही जोर शोर से काम कर रही है। गांव-गांव घर-घर शौचालय, आवास योजना का लोगों को लाभ दिया गया है। आयुष्मान योजना का भी लोगों को धरातल पर लाभ मिल रहा है। डबल इंजन की सरकार भेदभाव नहीं करती है जबकि पहले की सरकारों में केवल दो-तीन समुदाय तक ही विकास सीमित था। उन्हाेंने मोदी सरकार के सफलतम 12 वर्ष पूरा करने पर सभी को बधाई दी।
उन्होंने 2027 के चुनाव को लेकर कहा कि पीडीए अगर होता तो भाजपा सरकार से पहले उन्हें पीडीए नहीं दिख रहा था। आज यहां किसी की जाति वर्ग के अनुसार योजनाओं का लाभ नहीं दिया जा रहा है। आज व्यापारी वर्ग भी अपने को सुरक्षित महसूस कर रहेेेेेेेेेेेे हैं। इस मौके पर भाजपा के जिला अध्यक्ष सर्वेश कठेरिया समेत कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।
--------------
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुनील कुमार

