प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों को सशक्त बनाने का बहुत काम कर रहे हैं : लाखन सिंह राजपूत

WhatsApp Channel Join Now
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों को सशक्त बनाने का बहुत काम कर रहे हैं : लाखन सिंह राजपूत


ओरैया, 18 जून (हि. स.)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल नेतृत्व में सेवा, सुशासन विकास, विश्वास एवं जन कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में गुरुवार काे उत्तर प्रदेश के जनपद औरैया के सदर ब्लॉक में सभागार में प्रदर्शनी एवं प्राकृतिक खेती कार्यशाला का आयोजन हुआ । कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष डॉ सर्वेश कठेरिया ने की ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व कृषि राज्य मंत्री लाखन सिंह राजपूत ने कहा कि यह एक कार्यशाला नहीं, बल्कि किसानों की समृद्धि, भूमि की उर्वरता और आने वाली पीढियां के लिए स्वस्थ भविष्य का संकल्प है। उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में कृषि क्षेत्र में अभूतपूर्व परिवर्तन हुए हैं । जिला अध्यक्ष सर्वेश कठेरिया ने ने कहा कि प्राकृतिक खेती आज के समय की आवश्यकता है। रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों के अत्यधिक प्रयोग से भूमि की उर्वरता प्रभावित हुई है। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख अजीतमल रजनीश पांडे,जिला महामंत्री यशवीर सिकरवार सहित प्रमुख पदाधिकारी एवं सैकड़ो की संख्या में किसान उपस्थित रहे ।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील कुमार

Share this story