गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपित गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपित गिरफ्तार


औरैया, 08 अप्रैल (हि. स.)। उत्तर प्रदेश के औरैया जिले की कोतवाली पुलिस ने बुधवार काे गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपित अब्दुल सत्तार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित पर गिरोह बनाकर व्यापारियों और आम लोगों से रंगदारी वसूलने और उन्हें भयभीत करने के गंभीर आरोप हैं।

पुलिस के अनुसार, 4 अप्रैल 2026 को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति ने गैंग चार्ट को अनुमोदन मिलने के बाद कोतवाली औरैया में गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच में सामने आया कि इस गिरोह का सरगना कमलेश पाठक है, जो वर्तमान में दोहरे हत्याकांड के मामले में सेंट्रल जेल आगरा में निरुद्ध है। वह जेल में रहते हुए भी अपने गिरोह को सक्रिय रूप से संचालित कर रहा था। वह अपने सहयोगी अब्दुल सत्तार के माध्यम से व्यापारियों और आम नागरिकों को डराकर उनसे अवैध वसूली कराता था।

कोतवाली पुलिस ने एक सूचना और सघन अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए गैंग के सक्रिय सदस्य अब्दुल सत्तार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपित काफी समय से फरार चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की गई थी।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने बताया कि आरोपित से पूछताछ की जा रही है, जिससे गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों और उनके आपराधिक नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है। उन्होंने कहा कि इस गिरोह को पूरी तरह ध्वस्त करने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है और जल्द ही अन्य आरोपिताें की गिरफ्तारी भी सुनिश्चित की जाएगी।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील कुमार

Share this story