औरैया में विजली चिंगारी से गेहूं के खेत में आग, ग्रामीणों की तत्परता से बड़ा हादसा टला

WhatsApp Channel Join Now
औरैया में विजली चिंगारी से गेहूं के खेत में आग, ग्रामीणों की तत्परता से बड़ा हादसा टला


औरैया, 12 अप्रैल (हि. स.)। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में थाना सहार क्षेत्र के ग्राम जीवा सिरसानी में रविवार को दोपहर लगभग साढे़ 11 बजे गेहूं के खेत में अचानक आग लग गई। आग लगने का कारण बिजली की चिंगारी है, जिसने देखते ही देखते फसल को अपनी चपेट में ले लिया। जानकारी के अनुसार खेत गांव निवासी अटल कुमार वाजपेयी का है, जिसे बटाईदार गोपी बाथम पुत्र सुरेश चन्द्र जोत रहे थे। आग लगते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और सामूहिक प्रयास से आग बुझाने में जुट गए।

घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह ने फायर ब्रिगेड को बुलाया लेकिन फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया। इस हादसे में लगभग दो बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई, लेकिन समय रहते आग बुझा लेने से बड़ा नुकसान टल गया।

------------------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील कुमार

Share this story