औरैया : निर्माणाधीन रिजर्व पुलिस लाइन का जिलाधिकारी-एसपी ने किया निरीक्षण

WhatsApp Channel Join Now
औरैया : निर्माणाधीन रिजर्व पुलिस लाइन का जिलाधिकारी-एसपी ने किया निरीक्षण


औरैया, 06 अगस्त (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में जिलाधिकारी बृजेश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने गुरुवार को थाना फफूंद क्षेत्र के शेरपुर सरैया स्थित निर्माणाधीन रिजर्व पुलिस लाइन का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने निर्माण कार्य से जुड़े अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर एवं उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य पूरा कराया जाए। उन्होंने निर्माण सामग्री की गुणवत्ता और कार्य की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया, ताकि परियोजना समय पर पूर्ण होकर पुलिस विभाग को उपलब्ध कराई जा सके।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील कुमार

Share this story