कार्यकर्ताओं की ताकत से विधानसभा चुनाव जीतेंगे : शंकर लोधी

WhatsApp Channel Join Now
कार्यकर्ताओं की ताकत से विधानसभा चुनाव जीतेंगे : शंकर लोधी


औरैया, 23 सितंबर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश महामंत्री एवं कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र प्रभारी शंकर लोधी के प्रथम औरैया जनपद आगमन पर बुधवार को पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया के नेतृत्व में अनंतराम टोल पहुंचकर उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया।

स्वागत के बाद प्रदेश महामंत्री शंकर लोधी का औरैया मंडी समिति गेट पर भी पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इसके बाद उनका काफिला भाजपा जिला कार्यालय पहुंचा। यहां पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने बड़ी माला व पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया।

जिला कार्यालय पर आयोजित स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री शंकर लोधी ने कहा कि कार्यकर्ताओं की ताकत के बल पर ही विधानसभा फतह करेंगे। भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत, समर्पण और संगठन के प्रति निष्ठा के बल पर निरंतर आगे बढ़ रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत करने का आह्वान किया।

जिला प्रभारी दिनेश बाजपेई ने कार्यकर्ताओं से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने और संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

क्षेत्रीय महामंत्री शिव सिंह भारती, आदित्य त्रिवेदी, विधायक गुड़िया कठेरिया, क्षेत्रीय मंत्री धीरेन्द्र वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष कमल दोहरे और पूर्व मंत्री लाखन सिंह राजपूत ने कहा कि भाजपा का संगठन ही उसकी सबसे बड़ी शक्ति है। प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी की विचारधारा को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया ने कहा कि प्रदेश महामंत्री शंकर लोधी के आगमन से जिले के कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार हुआ है। उन्होंने कहा कि भाजपा औरैया का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य कर रहा है। उन्होंने प्रदेश महामंत्री को भरोसा दिलाया कि जिले को प्रदेश स्तर से मिलने वाले प्रत्येक दायित्व को कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पूरा किया जाएगा।

इस दौरान पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रिया शाक्य, पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल गुप्ता, राघव मिश्रा, अखिलेश चक, रजनीश पांडेय, भूरे चौबे, विशाल शुक्ला, सौरभ भूषण शर्मा, मनु राजपूत, अभय सिंह सेंगर, इंद्रपाल पाल, माधव राजपूत, प्रतीक सिंह, विमल दुबे, सहित सभी जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चों के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील कुमार

Share this story