औरैया, : भाजपा की जिला बैठक में संगठन की मजबूती और आगामी कार्यक्रमों पर हुआ मंथन

WhatsApp Channel Join Now
औरैया, : भाजपा की जिला बैठक में संगठन की मजबूती और आगामी कार्यक्रमों पर हुआ मंथन


-नवनियुक्त विधानसभा प्रभारियों का कार्यकर्ताओं से कराया परिचय, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने का लिया संकल्प

औरैया, 01 नवम्बर (हि. स.)। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में भारतीय जनता पार्टी की जिला बैठक रविवार को जिला कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक में जनपद की तीनों विधानसभा क्षेत्रों औरैया, दिबियापुर एवं बिधूना के नवनियुक्त विधानसभा प्रभारियों का कार्यकर्ताओं से परिचय कराया गया। इस दौरान संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा और पार्टी की गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. सर्वेश कठेरिया ने कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा और सक्रियता के साथ निर्वहन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का संगठन कार्यकर्ताओं की मेहनत, समर्पण और आपसी समन्वय के बल पर निरंतर मजबूत हो रहा है। औरैया विधानसभा प्रभारी गोपाल मोहन शर्मा ने कहा कि संगठन की वास्तविक ताकत बूथ स्तर पर कार्य करने वाले कार्यकर्ता हैं। प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने-अपने क्षेत्र में सक्रिय रहकर पार्टी की नीतियों, केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना चाहिए।

दिबियापुर विधानसभा प्रभारी शिवसिंह भदौरिया एवं बिधूना विधानसभा प्रभारी पंडित विकास दुबे ने अपने-अपने क्षेत्रों में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करते हुए आगामी कार्यक्रमों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने तथा पार्टी के कार्यक्रमों में अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।

बैठक को जिला पंचायत अध्यक्ष कमल दोहरे, पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल गुप्ता एवं चेयरमैन राघव मिश्रा ने भी संबोधित किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती के लिए पूरी सक्रियता और समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

बैठक का संचालन जिला महामंत्री यशवीर सिकरवार ने किया। इस दौरान विशाल शुक्ला, ऋषि पाण्डेय, भूरे चौबे, अमरचंद राठौर, इन्द्रपाल पाल, मंजू चौहान, प्रतिमा अवस्थी, लल्ला शर्मा, प्रतीक सिंह, विमल दुबे, दीक्षांत गुप्ता, आदर्श ठाकुर, रविन्द्रीय शाक्य, अशोक दोहरे, राहुल गुप्ता, स्वीटी कुशवाहा, सीमा चौहान, कंचन श्रीवास्तव, सीमा नायक, नितिन अवस्थी, रामजी बाजपेई, सोनू मिश्रा, राज्यवर्धन सिंह, दीपक कश्यप, कौशलेन्द्र सिंह, ब्रांड रामजी दुबे, वीरपाल सिंह पाल, अवध चतुर्वेदी, राधेश दिवाकर, हरपाल ठाकुर, अनुराग दीक्षित, संजय कुशवाहा और अंकित तिवारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील कुमार

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

770468 Articles

Share this story