भाजपा स्थापना दिवस पर वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान, पूर्व राज्य मंत्री ने फहराया झंडा

WhatsApp Channel Join Now
भाजपा स्थापना दिवस पर वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान, पूर्व राज्य मंत्री ने फहराया झंडा


औरैया, 08 अप्रैल (हि. स.)। भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस उत्तर प्रदेश औरैया जनपद के फफूंद नगर में पूरे उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पूर्व कृषि राज्य मंत्री लाखन सिंह ने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के घर पहुंचकर उन्हें सम्मानित किया और पार्टी का ध्वज फहराया।

स्थापना दिवस के मौके पर पूर्व मंत्री लाखन सिंह नगर के मोहल्ला हेमनाथ स्थित डॉ. बाजपेई के क्लीनिक पहुंचे, जहां उन्होंने पार्टी के पुराने और समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान किया। इस दौरान उन्होंने डॉ. अरुणेश बाजपेई एवं डॉ. अजीत कुमार दुबे को माला पहनाकर उनके योगदान की सराहना की। इसके बाद उनके आवास पर भाजपा का ध्वज भी फहराया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लाखन सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक राष्ट्रवादी विचारधारा पर आधारित राजनीतिक दल है, जिसकी नींव कार्यकर्ताओं के त्याग, समर्पण और निष्ठा पर टिकी हुई है । इस मौके पर मंडल अध्यक्ष कुलदीप दुबे, जिला प्रतिनिधि राजेंद्र कुमार उर्फ रानू अग्निहोत्री, मंडल उपाध्यक्ष कंचन अग्निहोत्री, मंडल प्रभारी अवधेश शुक्ला, प्रेम कुमार गुप्ता, प्रमोद नारायण तिवारी, अनुराग अवस्थी, आदित्य दुबे, पवन कठेरिया, बबलू अग्निहोत्री, नीलू राजपूत, रवि शुक्ला, श्याम कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील कुमार

Share this story