किशोर का शव पेड़ से लटका मिला, हत्या की आशंका

WhatsApp Channel Join Now
किशोर का शव पेड़ से लटका मिला, हत्या की आशंका


किशोर का शव पेड़ से लटका मिला, हत्या की आशंका

औरैया, 05 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद के बिधूना कोतवाली इलाके के ग्राम कीरतपुर में रविवार सुबह 17 वर्षीय किशोर सुमित का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला। वह शनिवार दोपहर से लापता था। परिजनों ने गांव के ही एक युवक पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाते हुए मौके पर हंगामा किया।

परिजनों के अनुसार बेटा सुमित एक दिन पूर्व शनिवार को एक युवक के साथ घर से गया था और देर शाम तक नहीं लौटा। मोबाइल फोन करने पर घंटी जाती रही, लेकिन किसी ने कॉल रिसीव नहीं की। रविवार सुबह उसकी मौत की सूचना मिली।

सूचना मिलने पर बिधूना कोतवाल मुकेश बाबू चौहान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। शव उतारने के दौरान परिजनों ने विरोध किया और कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस से नोकझोंक हुई। बाद में पुलिस के आश्वासन पर परिजन शांत हुए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा सका।

उन्होंने बताया कि मृतक के पिता जगदीश चंद्र मूल रूप से ठठिया क्षेत्र के निवासी हैं और वर्तमान में कीरतपुर में रह रहे थे। मृतक सुमित पांच भाइयों में चौथे नंबर का था। मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट हो सकेगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील कुमार

Share this story