विशेष अभियान में औरैया पुलिस को बड़ी सफलता, एक सप्ताह में 13 गुमशुदा सकुशल बरामद

WhatsApp Channel Join Now
विशेष अभियान में औरैया पुलिस को बड़ी सफलता, एक सप्ताह में 13 गुमशुदा सकुशल बरामद


विशेष अभियान में औरैया पुलिस को बड़ी सफलता, एक सप्ताह में 13 गुमशुदा सकुशल बरामद


औरैया, 18 जून (हि. स.)। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में गुमशुदा एवं अपहृत व्यक्तियों की तलाश के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत औरैया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पिछले एक सप्ताह के भीतर पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों से कुल 13 गुमशुदा अपहृत व्यक्तियों को सकुशल बरामद कर उनके परिजनों के सुपुर्द किया।

पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में जिले की सभी थाना पुलिस टीमों ने लगातार प्रयास किए। अभियान के दौरान तकनीकी साक्ष्यों के विश्लेषण, स्थानीय स्तर पर सूचना संकलन और प्रभावी पुलिसिंग के जरिए यह सफलता हासिल की गई।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार बरामद किए गए सभी लोगों को नियमानुसार आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद उनके परिजनों को सौंप दिया गया। अपने परिजनों को सकुशल वापस पाकर परिवारों के चेहरों पर खुशी लौट आई। परिजनों ने पुलिस टीमों के कार्य की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील कुमार

Share this story