मीरजापुर : जिला ओलंपिक संघ नाै अगस्त को मनाएगा स्वर्ण जयंती समारोह

WhatsApp Channel Join Now
मीरजापुर : जिला ओलंपिक संघ नाै अगस्त को मनाएगा स्वर्ण जयंती समारोह


मीरजापुर, 01 अगस्त (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर जिला ओलंपिक संघ का स्वर्ण जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में वार्षिक समारोह 9 अगस्त को जिला सहकारी बैंक (कचहरी परिसर) सभागार में दोपहर 12 बजे आयोजित होगा। समारोह में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल मुख्य अतिथि और जिलाधिकारी विशिष्ट अतिथि होंगे। यह जानकारी शनिवार काे यूपी ओलंपिक संघ के संयुक्त सचिव एवं मीरजापुर क ओलंपिक एवं वॉलीबॉल संघ के महासचिव एस.पी. त्रिपाठी ने दी।

उन्हाेंने बताया कि सुबह 10 बजे जिला ओलंपिक संघ की विशेष बैठक भी होगी। इसमें वर्ष 2026-27 का खेल कैलेंडर जारी करने, संघ के पुनर्गठन तथा वर्ष 2026 में राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जनपद का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा।

उन्होंने सभी मान्यता प्राप्त खेल संघों के पदाधिकारियों और खिलाड़ियों से समय पर कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा

Share this story