रायबरेली में जमीन धंसने से मिली रहस्यमय सुरंग, एएसआई ने शुरू किया सर्वेक्षण

WhatsApp Channel Join Now
रायबरेली में जमीन धंसने से मिली रहस्यमय सुरंग, एएसआई ने शुरू किया सर्वेक्षण


रायबरेली में जमीन धंसने से मिली रहस्यमय सुरंग, एएसआई ने शुरू किया सर्वेक्षण


रायबरेली, 28 जुलाई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में ज़मीन धंसने से बनी रहस्यमय सुरंग का भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण(एएसआई) की टीम ने मंगलवार को सर्वेक्षण शुरू कर दिया है। जिला प्रशासन के अनुरोध पर पहुंची टीम सर्वे को लेकर आशान्वित दिखाई दे रही है।

उल्लेखनीय है कि जिले के हरचंदपुर थाना क्षेत्र के ओई गांव में विगत दिनों में बारिश के कारण रामदेई के खेत की मिट्टी धंस गई थी,जिससे क़रीब तीन फ़ीट का चौड़ाई का गड्ढा हो गया था। ग्रामीणों ने जब नजदीक से इसे देखा तो अंदर से ईंट की दीवार और बड़ी सुरंग नजर आई। दावा किया गया कि सुरंग के अंदर से मिट्टी की सुराही और आरती दान मिले हैं जो कि प्राचीन काल के प्रतीत होते हैं। ग्रामीणों ने इसकी सूचना स्थानीय प्रशासन को दी। महराजगंज तहसील की एक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की औऱ पूरी रिपोर्ट जिला प्रशासन को दी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी सरनीत कौर ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण(एएसआई) से जांच करने का अनुरोध किया था। मंगलवार को लख़नऊ से आई एएसआई की टीम ने जांच शुरू कर दी है। आधुनिक उपकरणों की सहायता से जांच की जा रही है। सर्वेक्षण से सुरंग की वास्तविक आयु व ऐतिहासिक महत्व का पता चलेगा। महराजगंज के उपजिलाधिकारी चंद्र प्रकाश गौतम के अनुसार एएसआई की टीम सर्वेक्षण कर रही है, जिनकी रिपोर्ट आने पर ही कुछ स्पष्ट हो सकेगा।

हिन्दुस्थान समाचार / रजनीश पांडे

Share this story