नवीन अरोरा बने वाराणसी जोन के अपर पुलिस महानिदेशक, गुरुवार को संभालेंगे कमान

WhatsApp Channel Join Now
नवीन अरोरा बने वाराणसी जोन के अपर पुलिस महानिदेशक, गुरुवार को संभालेंगे कमान


वाराणसी, 28 जुलाई (हि. स.)। उत्तर प्रदेश पुलिस में अपर पुलिस महानिदेशक (तकनीकी) नवीन अरोरा को वाराणसी जोन का अपर पुलिस महानिदेशक बनाया गया। अभी तक वाराणसी जोन के अपर पुलिस महानिदेशक रहे पीयूष मोर्डिया को प्रयागराज का पुलिस आयुक्त बनाया गया है। वह गुरुवार को वाराणसी में अपने कुर्सी पर बैठने के साथ ही कार्य की कमान संभालेंगे।

वरिष्ठ आईपीएस नवीन अरोरा को अपने तेजतर्रार कार्यशैली के लिए जाना जाता है। नवीन अरोरा ने एटीएस की कमान संभालने के बाद देश की अंदरूनी सुरक्षा को और भी पुख्ता करते हुए कई आतंकी संदिग्धों की गिरफ्तारी कराई थी। नवीन अरोरा अपने ईमानदारी और बैठकों में सख्त लहजे के लिए भी जाने जाते हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / शरद

Share this story