राहुल गांधी को बदनाम करने की भाजपा की साजिश बेनकाब : आराधना मिश्रा

WhatsApp Channel Join Now
राहुल गांधी को बदनाम करने की भाजपा की साजिश बेनकाब : आराधना मिश्रा


लखनऊ, 26 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’ ने न्यायालय द्वारा राहुल गांधी को बरी करने पर इसे एक बड़ी जीत बताया है। उन्होंने न्यायालय के निर्णय आने के बाद साेमवार काे कहा कि यह झूठ और राहुल गांधी को बदनाम करने की भारतीय जनता

पार्टी (भाजपा) की एक और साजिश बेनकाब हो गयी है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आज के इस निर्णय से न्यायालय के प्रति आम जनता में पुनः विश्वास जागृत हुआ है। उन्होंने बताया कि सुलतानपुर के एमपी-एमएलए कोर्ट में चल रहे मानहानि के मामले में भारतीय जनता पार्टी की एक और साजिश का खुलासा हो गया, जिसमें न्यायालय ने लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को केस से बरी करते हुए मुकदमे को खारिज कर दिया।

--------------

हिन्दुस्थान समाचार / बृजनंदन

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

766984 Articles

Share this story