अपना दल (एस) का राष्ट्रीय सम्मेलन दो नवंबर को लखनऊ में, राष्ट्रीय अध्यक्ष का होगा निर्वाचन

WhatsApp Channel Join Now
अपना दल (एस) का राष्ट्रीय सम्मेलन दो नवंबर को लखनऊ में, राष्ट्रीय अध्यक्ष का होगा निर्वाचन


लखनऊ, 01 नवंबर (हि.स.)। अपना दल (सोनेलाल) का राष्ट्रीय सम्मेलन दो नवंबर (सोमवार) को राजधानी लखनऊ में आयोजित किया जाएगा। कैसरबाग स्थित गांधी सभागार में दोपहर दो बजे से होने वाले इस सम्मेलन में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का निर्वाचन किया जाएगा। इसके साथ ही अन्य राष्ट्रीय पदाधिकारियों का निर्वाचन एवं मनोनयन भी होगा।

यह जानकारी पार्टी की ओर से संजीव सिंह राठौर ने रविवार को दी गई। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय सम्मेलन में संगठन के सुदृढ़ीकरण, नेतृत्व गठन और पार्टी की भावी राजनीतिक रणनीति को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा की जाएगी। सम्मेलन में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा के साथ आगामी दिशा और प्राथमिकताओं पर भी विचार-विमर्श होगा।

उन्होंने बताया कि सम्मेलन पार्टी के संगठनात्मक और नेतृत्व संबंधी निर्णयों की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। इसमें राष्ट्रीय स्तर पर पदाधिकारियों के चयन एवं मनोनयन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मोहित वर्मा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

770550 Articles

Share this story