कुंवर अभिजय पटेल बने अपना दल कमेरावादी युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष

WhatsApp Channel Join Now
कुंवर अभिजय पटेल बने अपना दल कमेरावादी युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष


लखनऊ, 08 सितंबर (हि.स.)। अपना दल (कमेरावादी) की राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल एवं राष्ट्रीय समिति के अनुमोदन के बाद प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सीएल पटेल ने मंगलवार को लखीमपुर खीरी के कुंवर अभिजय पटेल को पार्टी के युवा मंच का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया है।

इस दौरान आयोजित बैठक में अपना दल कमेरावादी की नेता एवं सिराथू विधायक डॉ. पल्लवी पटेल भी उपस्थित रहीं। पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कुंवर अभिजय पटेल को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी।

बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, युवाओं की भागीदारी बढ़ाने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने को लेकर संगठनात्मक चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने चुनावी तैयारियों को गति देने और युवा मंच को सक्रिय भूमिका में लाने पर भी जोर दिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मोहित वर्मा

Share this story