आंधी-तूफान पीड़ित परिवारों से मिलीं अनुप्रिया पटेल, सहायता राशि का चेक सौंपा

WhatsApp Channel Join Now
आंधी-तूफान पीड़ित परिवारों से मिलीं अनुप्रिया पटेल, सहायता राशि का चेक सौंपा


- मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की सहायता राशि का चेक सौंपा

मीरजापुर, 15 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद मीरजापुर में 13 मई को आए भीषण आंधी-तूफान में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों से मिलने शुक्रवार को केंद्रीय राज्यमंत्री व मीरजापुर सांसद अनुप्रिया पटेल पहुंचीं। उन्होंने चुनार तहसील के बिंदापुर गांव और सदर तहसील क्षेत्र के केवटावीर गांव जाकर शोकाकुल परिवारों को ढांढस बंधाया।

केंद्रीय मंत्री ने बिंदापुर गांव में मृतका बेला देवी पत्नी हंसराज तथा केवटावीर गांव में मृतका वंदना पत्नी भगवानदास के परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की। इस दौरान उन्होंने आपदा राहत मोचन निधि से दोनों परिवारों को चार-चार लाख रुपये की सहायता राशि का चेक भी सौंपा। अनुप्रिया पटेल ने कहा कि प्राकृतिक आपदा से हुई जनहानि अत्यंत दुखद है। सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है और हर संभव मदद उपलब्ध कराई जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा

Share this story