रिश्वत लेते सहायक लाइनमैन गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
रिश्वत लेते सहायक लाइनमैन गिरफ्तार


वाराणसी, 24 फरवरी (हि.स.)। भ्रष्टाचार निवारण संगठन की वाराणसी इकाई ने मंगलवार को गाजीपुर जिले में वि​द्वयुत विभाग में तैनात सहायक लाइन मैन को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

भ्रष्टाचार निवारण संगठन की वाराणसी इकाई ने इस संबंध में एक प्रेस विज्ञप्ति जारी की है। इसमे बताया कि वाराणसी इकाई ने गाजीपुर जिले में विद्युत विभाग के सहायक लाइनमैन (निविदाकर्मी) शिशवन्त को 15 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि सहायक लाइन मैन ने एक बिजली चोरी पकड़ी थी और इस मामले में बिजली चोरी का मुकदमा लिखा जाना था। जबकि कुछ दिनों तक सहायक लाइन मैन ने मामले को रुपयों के लालच में दबाने की कोशिश किया। आरोपित शिशवन्त ने बिजली चोरी के मुकदमे को नहीं लिखे जाने के बदले में रुपयों की मांग की थी। फिलहाल सहायक लाइनमैन के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम कार्रवाई कराई जा रही है।-----------------

हिन्दुस्थान समाचार / शरद

Share this story