विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी ने अन्नकूट महोत्सव का किया शुभारम्भ, किया दर्शन पूजन

WhatsApp Channel Join Now
विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी ने अन्नकूट महोत्सव का किया शुभारम्भ, किया दर्शन पूजन


वाराणसी, 10 नवम्बर (हि. स.)। वाराणसी के मछोदरी स्थित श्री स्वामीनारायण मंदिर में दक्षिणी विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी ने अन्नकूट महोत्सव का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ किया।

विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी ने श्री स्वामीनारायण मंदिर की समिति के सदस्यों के साथ अन्नकूट पूजा और आरती में सहभाग किया। इस अवसर पर मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का पहुंचना हुआ। उन्होंने भगवान श्री स्वामीनारायण की आरती गायी और मंदिर में अपने परिवार के साथ महोत्सव की सजावट देखी।

श्री स्वामीनारायण मंदिर में अन्नकूट महोत्सव में प्रभु को 56 प्रकार के भोग लगाए गए। भोग लगाए जाने के बाद मंदिर समिति के सदस्यों ने श्रद्धालुओं में प्रसाद का वितरण किया। श्रद्धालुओं ने पंक्ति में होकर प्रभु स्वामी नारायण के दर्शन किए और प्रसाद पाया। अन्नकूट महोत्सव में शहर के प्रमुख उद्यमी, समाजसेवी, राजनीतिक चेहरे भी शामिल हुए।

इस अवसर पर विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी ने कहा कि मैं प्रति वर्ष यहां श्री स्वामी नारायण मंदिर में आता हूं। पूरी श्रद्धा भाव के साथ अन्नकूट महोत्सव में सहभागिता कर सभी क्षेत्रवासियों के कल्याण की कामना करता हूं। क्षेत्र के नागरिकों को अन्नकूट और भइया दूज की हार्दिक शुभकामनाएं है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / शरद

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

774813 Articles

Share this story