उप्र के अमेठी जिले में सपा कार्यालय पर 13 रूपये किलो चीनी बेंची गयी

WhatsApp Channel Join Now
उप्र के अमेठी जिले में सपा कार्यालय पर 13 रूपये किलो चीनी बेंची गयी


उप्र के अमेठी जिले में सपा कार्यालय पर 13 रूपये किलो चीनी बेंची गयी


अमेठी, 27 अगस्त (हि.स.)। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय के सामने गुरुवार को दुकान लगाकर लोगों को 13 रूपये प्रति किलो की दर से चीनी उपलब्ध कराई गई। कार्यक्रम का नेतृत्व सपा अमेठी जिलाध्यक्ष राम उदित यादव ने किया, जबकि सपा नेता शिव प्रताप यादव बीआरसी के सहयोग से पांच कुंतल चीनी उपलब्ध कराई गई। पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पूर्व निर्धारित दर पर लोगों को चीनी वितरित की।

समाजवादी पार्टी के अमेठी जिलाध्यक्ष राम उदित यादव ने कहा कि महंगाई के दौर में आम जनता को राहत पहुंचाना समाजवादी पार्टी की प्राथमिकता है। उन्होंने भाजपा सरकार पर महंगाई पर नियंत्रण करने में विफल रहने का आरोप लगाते हुए कहा कि आम जनता रोजमर्रा की जरूरतों की बढ़ती कीमतों से परेशान है। ऐसे समय में समाजवादी पार्टी जनता के बीच पहुंचकर राहत देने का प्रयास कर रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / लोकेश त्रिपाठी

Share this story