अमेठी : सड़क दुर्घटना में बुजुर्ग की मौत, पुलिस ने वाहन काे कब्जे में लिया

WhatsApp Channel Join Now
अमेठी : सड़क दुर्घटना में बुजुर्ग की मौत, पुलिस ने वाहन काे कब्जे में लिया


अमेठी : सड़क दुर्घटना में बुजुर्ग की मौत, पुलिस ने वाहन काे कब्जे में लिया


अमेठी : सड़क दुर्घटना में बुजुर्ग की मौत, पुलिस ने वाहन काे कब्जे में लिया


अमेठी, 21 नवंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के अमेठी जनपद में इन्हौना थाना क्षेत्र के चिलौली में शनिवार को एक सड़क हादसे में 65 वर्षीय पचई राम की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस आवश्यक वैधानिक कार्यवाही में जुट गई।

पचई राम सड़क पार करते समय हादसे का शिकार हो गए। दुर्घटना में शामिल बताई जा रही एक्सयूवी गाड़ी को पुलिस ने इन्हौना थाने में खड़ा करा दिया है। मृतक पचई राम अपने पीछे बेटे मुकेश कुमार और बेटियों गीता, लक्ष्मी, सीता एवं सावित्री को छोड़ गए हैं। परिवार के मुखिया की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस संबंध में थाने के उपनिरीक्षक छविनाथ यादव ने बताया कि मामला संज्ञान में है। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा करा दिया है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / लोकेश त्रिपाठी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

781028 Articles

Share this story