राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ संगठन और समाज की सेवा में सक्रिय रहें कार्यकर्ता : शिवभूषण सिंह

WhatsApp Channel Join Now
राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ संगठन और समाज की सेवा में सक्रिय रहें कार्यकर्ता : शिवभूषण सिंह


राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ संगठन और समाज की सेवा में सक्रिय रहें कार्यकर्ता : शिवभूषण सिंह


अमेठी, 08 जुलाई (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी द्वारा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती संस्मरण पखवाड़ा के अंतर्गत बुधवार को अमेठी जिले के बाजार शुक्ल में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के प्रदेश मंत्री शिवभूषण सिंह शामिल हुए।

भाजपा के प्रदेश मंत्री शिवभूषण सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्रभक्ति, सांस्कृतिक चेतना और अखंड भारत के संकल्प का अमर प्रेरणा-स्रोत है। उन्होंने आगे कहा कि डॉ. मुखर्जी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक अस्मिता की रक्षा के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित किया। उनका त्याग, राष्ट्रनिष्ठा और वैचारिक स्पष्टता प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने तथा राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ संगठन और समाज की सेवा में सक्रिय रहने का आह्वान किया।

सम्मेलन को बीजेपी के पूर्व जिलाध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी, विधायक सुरेश पासी और भाजपा प्रवक्ता चन्द्रमौलि सिंह ने भी संबोधित किया। वक्ताओं ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके विचारों को वर्तमान समय में भी प्रासंगिक बताया।

कार्यक्रम का संचालन प्रभात शुक्ला ने किया। इस अवसर पर जिला महामंत्री विषुव मिश्रा, जिला महामंत्री कृष्ण कुमार यादव, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राकेश विक्रम सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष गिरीश शुक्ला, राम उजेरे शुक्ला, डॉ. ओंकारनाथ सिंह, हिन्देश सिंह, जसकरण सिंह, शंकर भगत सिंह, राम जोर पाल, उपमा सरोज, राजेश सिंह, मंडल अध्यक्ष अमरनाथ पासी, मंडल अध्यक्ष संतोष शुक्ला, रणवीर सिंह, शेखर तिवारी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / लोकेश त्रिपाठी

Share this story