पूर्व विधान पार्षद की पत्नी की 20 बीघा जमीन पर कब्जे का आरोप

WhatsApp Channel Join Now
पूर्व विधान पार्षद की पत्नी की 20 बीघा जमीन पर कब्जे का आरोप


- तीन बार एमएलसी रहे केदारनाथ सिंह ने मड़िहान थाने में दी तहरीर, पुलिस ने शुरू की जांच

मीरजापुर, 03 नवंबर (हि.स.)। मड़िहान थाना क्षेत्र के विशुनपुर गांव में पूर्व विधान पार्षद के परिवार की 20 बीघा चार बिस्वा कृषि भूमि पर अवैध कब्जे के प्रयास का मामला सामने आया है। भाजपा से तीन बार विधान पार्षद रहे केदारनाथ सिंह ने मंगलवार को मड़िहान थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

तहरीर में केदारनाथ सिंह ने बताया कि विशुनपुर गांव में उनकी पत्नी तारा देवी के नाम 20 बीघा चार बिस्वा कृषि भूमि दर्ज है। इस जमीन पर वर्षों से खेती होती रही है। आरोप लगाया कि ग्राम पंचायत के पूर्व प्रधान और उनके भाई दबंगई के बल पर भूमि पर अतिक्रमण कर अवैध कब्जा और निर्माण करने का प्रयास कर रहे हैं। विरोध करने पर धमकी भी दी जा रही है।

मामले की जानकारी मिलने के बाद क्षेत्र में इसकी चर्चा शुरू हो गई। वहीं, मड़िहान थानाध्यक्ष नवीन कुमार तिवारी ने बताया कि शिकायत की जांच की जा रही है। निर्माण स्थल पर पुलिस बल भेजा गया था। मामला राजस्व से संबंधित होने के कारण संबंधित विभाग को भी जानकारी दे दी गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

771916 Articles

Share this story