आजम खान के साथ भाजपा सरकार कर रही अन्याय : अखिलेश यादव

WhatsApp Channel Join Now
आजम खान के साथ भाजपा सरकार कर रही अन्याय : अखिलेश यादव


लखनऊ, 02 नवंबर (हि.स.)। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आजम खान की दोबारा गिरफ्तारी को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर एकतरफा कार्रवाई कर जानबूझकर परेशान किए जाने का आरोप लगाया है। सोमवार को लखनऊ एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि आजम खान के साथ लगातार अन्याय किया जा रहा है। सरकार खुद उनके साथ अन्याय कर रही है।

अखिलेश ने कहा कि आजम खान के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। एक बुजुर्ग नेता को बार-बार मुकदमों में उलझाकर जेल भेजना कहां का न्याय है।

उल्लेखनीय है कि बीते दिनों अखिलेश यादव रामपुर पहुंचकर जिला जेल में आजम खान से मिले थे। इसके बाद वह उनके आवास पर भी गए थे और उनकी पत्नी डॉ. तंजीन फातिमा समेत परिवार के लोगों से मुलाकात की थी। वहीं, 31 अक्टूबर को करीब 11 महीने बाद दो पैन कार्ड मामले में जमानत पर रामपुर जेल से रिहा हुए आजम खान को जेल के गेट से ही प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने धनशोधन मामले में गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद उन्हें गाजियाबाद की विशेष अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मोहित वर्मा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

770871 Articles

Share this story