मंत्री ए.के. शर्मा का वाराणसी में स्वागत, वाहन कम उपयोग करने की अपील

WhatsApp Channel Join Now
मंत्री ए.के. शर्मा का वाराणसी में स्वागत, वाहन कम उपयोग करने की अपील


वाराणसी, 16 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में शनिवार को उत्तर प्रदेश सरकार में ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा के पहुंचने पर राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। मंत्री ए.के. शर्मा ने भी हंसराज विश्वकर्मा को राज्य मंत्री बनाए जाने पर शुभकामनाएं दी।

इस दौरान ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने अपील की, कि सभी लोग अपने अपने काफिले में कम से कम वाहन का उपयोग करें। भदोही के प्रवास के दरम्यान हमारे काफिले में मात्र तीन गाड़ियां थीं। मैं राजधानी में दो गाड़ी और जिला प्रवास में तीन गाड़ी रख रहा हूं।

उन्होंने कहा कि यहां आने से पहले ही मैंने गाड़ियों और काफिला न लाने के लिए सोशल मीडिया पर जानकारी पोस्ट कर दी थी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / शरद

Share this story