वाराणसी के शिवपुर क्षेत्र में मंत्री एके शर्मा ने किया निरीक्षण, सफाईकर्मियों के कार्य को सराहा

WhatsApp Channel Join Now
वाराणसी के शिवपुर क्षेत्र में मंत्री एके शर्मा ने किया निरीक्षण, सफाईकर्मियों के कार्य को सराहा


वाराणसी, 22 फरवरी(हि. स.)। ऊर्जा और नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने रविवार को वाराणसी में शिवपुर क्षेत्र के सुषमा नगर कॉलोनी, गिलट बाजार, लक्ष्मणपुर व रघुवंशी नगर में कई किलोमीटर तक पैदल चल कर प्रातः कालीन सफाई एवं डोर टू डोर कचरा कलेक्शन कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान मंत्री एके शर्मा स्थानीय लोगों से वार्ता कर सफाई के संबंध में उनका अभिप्राय जाना और अपनी बातों को रखा। साथ ही, पार्षद गण, नगर आयुक्त, सह नगर आयुक्त सहित नगर निगम के कई अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

मंत्री एके शर्मा ने कहा कि वाराणसी में सुबह निरीक्षण के दौरान हमारे सफ़ाई मित्रों की कर्तव्यनिष्ठा दिखाई दी। स्वच्छता कर्मी की मेहनत से प्रदेश का हर नगर चमक व महक उठा है। वाराणसी में भी प्रातः कालीन सफ़ाई निरीक्षण के दौरान हर मोहल्ले, हर गली एवं हर चौराहे पर हमारे स्वच्छता वीर सफ़ाई कार्य करते मिले। इससे मुझे व्यक्तिगत बेहद खुशी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / शरद

Share this story