गोवर्धन पूजनोत्सव में शामिल हुए अजय राय, आग्रह पर बांधी केशरिया पगड़ी
वाराणसी, 10 नवम्बर (हि. स.)। वाराणसी में लहुराबीर के हथुआ मार्केट में आयोजित गोवर्धन पूजनोत्सव में शामिल होकर कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना की और समिति के सदस्यों को गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं दिया। अजय राय ने समिति के सदस्यों के आग्रह पर केशरिया रंग की पगड़ी बांधी और काशी के लोगों से खुशहाल माहौल में मिलते रहे।
कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी भक्तिभाव और उत्साह के साथ गोवर्धन पूजा में आया हूँ। यह आयोजन हमारी सनातन परंपरा की जीवंत मिसाल है। यह काशी की परम्परा है और हम सभी काशीवासी हैं। सभी श्रद्धालुओं को गोवर्धन पूजा की हमारी शुभकामनाएं ।
हिन्दुस्थान समाचार / शरद

